केजरीवाल ने केंद्र को घेरा: 'एक मंत्री कुछ कहता है, तो दूसरा मंत्री कुछ और', ई20 ईंधन पर सरकार बोल रही झूठ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई20 ईंधन को लेकर जनता में भारी विरोध है। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने रुख पर अड़ी हुई है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सरकार की इस जिद का कारण नहीं पता। सरकार अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार एक के बाद एक झूठे दावे कर रही है। एक मंत्री कुछ कहता है, तो दूसरा मंत्री कुछ और। भ्रामक दावे और नई रणनीति केजरीवाल के अनुसार, केंद्र सरकार लोगों को ई20 ईंधन स्वीकार करने और उपयोग करने के लिए राजी करने के लिए नई रणनीतियां अपना रही है। सरकार भ्रामक दावे कर रही है। 3 जुलाई को केंद्र सरकार ने छह वाहन निर्माताओं के प्रतिनिधियों को बुलाया था।

#CityStates #Delhi #ArvindKejriwal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 12:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केजरीवाल ने केंद्र को घेरा: 'एक मंत्री कुछ कहता है, तो दूसरा मंत्री कुछ और', ई20 ईंधन पर सरकार बोल रही झूठ #CityStates #Delhi #ArvindKejriwal #VaranasiLiveNews