Rishikesh News: सरकारी स्कूल की अनुष्का ने गाड़े झंडे, प्रदेश में 25वीं रैंक
देहरादून रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ढालवाला निवासी अनुष्का जुगरान ने प्रदेश की वरीयता सूची में 25वां स्थान प्राप्त कर सरकारी विद्यालय का मान बढ़ाया है।मेधावी छात्रा का सपना इंजीनियर बनना है, उन्होंने यह मुकाम सेल्फ स्टडी से हासिल किया है। विषम परिस्थितियां होने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। अनुष्का ने बताया कि उनके पिता नहीं हैं, उनकी माता मंजू जुगरान एक कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। उनका एक बड़ा भाई है जो बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र है। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने हिंदी विषय में 97, गणित में 94, अंग्रेजी में 91, रसायन विज्ञान में 90, इलेक्ट्रॉनिक्स में 90 अंक के साथ 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
#AnushkaFromAGovernmentSchoolMadeHerMark #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:39 IST
Rishikesh News: सरकारी स्कूल की अनुष्का ने गाड़े झंडे, प्रदेश में 25वीं रैंक #AnushkaFromAGovernmentSchoolMadeHerMark #VaranasiLiveNews
