Rudraprayag News: आपदा के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य न किए जाने पर गुस्साए
फोटोग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की दी चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीजखोली। गत 10 जून को अतिवृष्टि के कारण खलियान गांव के खूड़गड़ गदेरे में आए मलबे व पानी से मची तबाही के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जुलाई माह में संपर्क मार्गों और खूड़गड़ गदेरे पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करेंगे। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि आपदा को एक माह बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग ने केवल गांव से ऊपर खूड़गड़ गदेरे पर लस्तर-हिलाईं नहर के पीलर को सुरक्षित किया है जबकि गांव की सुरक्षा के लिए मुख्य सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता देवी ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधायक व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली ने मौके पर पहुंचकर गांव के पैदल मार्गों का निर्माण और मलबे का सुरक्षित निस्तारण कराने का भरोसा दिया था लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की इस सुस्ती से परेशान ग्रामीण रघुवीर सिंह राणा, रमेश सिंह बिष्ट, प्रकाश लाल, सुखवीर सिंह जाखी व रमेश चंद्र भट्ट ने जुलाई माह में सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर भूख हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी दी।
#AngryOverLackOfSafetyWorkEvenAfterAMonthOfDisaster #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 13:20 IST
Rudraprayag News: आपदा के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य न किए जाने पर गुस्साए #AngryOverLackOfSafetyWorkEvenAfterAMonthOfDisaster #VaranasiLiveNews
