Uttarakhand: सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी लोग भारत के नागरिक हो जाएंगे। हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं। Uttarakhand:धामी सरकार के चार साल पूरे होने परहरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 को नागरिकता जनगणना निदेशालय के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को एक साल में सीएए के तहत नागरिकता मिल चुकी है। निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में ज्यादातर 90 के दशक के हैं या फिर 2000 से 2010 के बीच के हैं।

#CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #UttarakhandNews #AmitShah #AmitShahHaridwarVisit #CertificateOfIndianCitizenship #Caa #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 23:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #UttarakhandNews #AmitShah #AmitShahHaridwarVisit #CertificateOfIndianCitizenship #Caa #VaranasiLiveNews