Bareilly News: आईपीएल के सट्टे और फर्जीवाड़े से बने रईस, खरीदी करोड़ों की जमीन
बरेली। सराफा फर्म के कर्मचारी की रेकी और फिर उससे तीन करोड़ कीमत का सोना लूटने के आरोपी धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य परिवार समेत घरों से भाग गए हैं। बहुत कम वक्त में ये आईपीएल के सट्टे व अन्य तरीके की धोखाधड़ी से करोड़पति हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सचिन गंगवार बरेली के कारोबारी संजय खंडेलवाल की फर्म संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड में 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था। उसने ही संजय के कर्मचारी संजीव चौहान की रेकी की थी व वारदात की साजिश रची थी। वारदात के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य अभी बिहार रेल पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। इन दोनों के बारे में बताया जाता है कि दोनों की माली हालत कुछ साल पहले तक काफी खराब थी। फिर वे सट्टेबाजी व जमीन की खरीद-फरोख्त के धंधे में उतर गए। एक नेता की सरपरस्ती में उन्होंने काफी रुपया बटोरा। कटरा व पीलीभीत बाइपास पर कई प्लॉट औने-पौने दाम में खरीद लिए। बिहार रेल पुलिस के डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बरेली के अलावा आसपास के जिलों में उनके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही शेष सोने की बरामदगी संभव हो सकेगी। ब्यूरो
#AmassedWealthThroughIPLBettingAndFraud;PurchasedLandWorthCrores #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:03 IST
Bareilly News: आईपीएल के सट्टे और फर्जीवाड़े से बने रईस, खरीदी करोड़ों की जमीन #AmassedWealthThroughIPLBettingAndFraud;PurchasedLandWorthCrores #VaranasiLiveNews
