Rohtak News: 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे तीनों शव

रोहतक । सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने सौरभ, कपिल व अमन के शवों का पोस्टमार्टम किया। शव 80 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ उर्फ रोहित का लगभग सारा शरीर जल चुका था। इसकी पहचान कपड़ों से हुई। उसके एक पैर में लोवर थी। आग के दौरान वह गिर गया था। यह शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। अमन के शरीर पर कुछ भारी सामान गिरने का अंदेशा जताया गया है। इस कारण शरीर की सारी हड्डियां टूटी मिली हैं। हाथ पूरी तरह जल गया था। सिर का एक हिस्सा गायब मिला। इसके शरीर पर ब्रांडेड लोवर व जुराब मिली है। कपिल का शरीर भी 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा होने की बात कही गई है। इसके सीने व दाढ़ी के बाल किसी तरह बच गए। इसके अलावा कपिल के हाथ में चांदी का कड़ा मिला है। इस पर गुरु का मंत्र या वाक्स लिखा है। शव से चेन व अंगूठी के अलावा पैंट की पिछली जेब में आधार कार्ड मिला है। इन तीनों शवों के डीएनए, कपड़े व ब्लड सेंपल सुरक्षित किए गए हैं।

#AllThreeBodiesWereBurntToMoreThan80Percent. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 01:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे तीनों शव #AllThreeBodiesWereBurntToMoreThan80Percent. #VaranasiLiveNews