Agra News: अखिल भारतीय प्राइजमनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता आज से
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से अखिल भारतीय प्राइजमनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे, जो प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम प्रांगण में नवनिर्मित वॉलीबाॅल कोर्ट पर होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आईं 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें राजस्थान एसोसिएशन, पंजाब पुलिस, आयकर चंडीगढ़, नॉर्दन रेलवे, संयुक्त छात्रावास, जाट रेजिमेंट, जबलपुर रेलवे, आर्यन क्लब दिल्ली, सीजीएसटी मुंबई, साईं हरियाणा, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ शामिल हैं।क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं। इनमें सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, गुरमीत पाल सिंह, आदर्श राय, आदेश सिंह, आदित्य राणा, प्रिंस मलिक, विनीत और कप्तान सिंह जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी मौजूदगी से मुकाबले और भी रोमांचक होंगे। मैचों के पर्यवेक्षक के रूप में सुनील तिवारी और निर्णायक मंडल में उपेंद्र बहादुर सिंह, विजय कुमार, शेषनाथ कुशवाहा, अंजनी कुमार पांडेय रखे गए हैं। उद्घाटन समारोह बुधवार को दिन में 3 बजे एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह करेंगे। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
#AllIndiaPrizeMoneyVolleyballTournamentFromToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:15 IST
Agra News: अखिल भारतीय प्राइजमनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता आज से #AllIndiaPrizeMoneyVolleyballTournamentFromToday #VaranasiLiveNews
