यूपी बोर्ड: अलीगढ़ के 30 कॉलेजों पर प्रतिबंध बरकरार, सम्मान नहीं लौटा, परीक्षा केंद्र सूची से बाहर
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने वाले 30 कॉलेजों का सम्मान इस साल भी नहीं लौट सका। इस साल भी अलीगढ़ के इन कॉलेजों पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा। ये कॉलेज नकल सहित अन्य खामियों के चलते शिक्षा विभाग के नजर में बदनाम हो गए थे। सोमवार को बोर्ड ने इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया है। एक वक्त था जब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पास होने के लिए अलीगढ़ जिले को स्वर्ग माना जाना था। इसमें अतरौली क्षेत्र कुख्यात था, जो प्रदेशभर में अतरौलिया बोर्ड के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए युवा यहां से फॉर्म भरते थे। हालांकि, समय के साथ नकल पर रोक लगनी शुरू हो गई। साथ ही परीक्षार्थियों की संख्या में भी गिरावट आने लगी। पहले हाईस्कूल और इंटर मीडिएट में परीक्षार्थी दो लाख होते थे, जो इस वर्ष एक लाख ही रह गए हैं। नकल सहित अन्य खामियों का दाग लेने वाले कॉलेज परीक्षा केंद्र नहीं बन पाए। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजयगढ़, किसान इंटर कॉलेज बुढ़ासी, लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी, राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज खैर, ओपीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैर को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके अलावा एसजीएस इंटर कॉलेज अर्राना बझेड़ा, एसपी इंटर कॉलेज पलसेड़ा, जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल, आदर्श कृषि इंटर कॉलेज सारील, विसारा इंटर कॉलेज, गंगा खंड इंटर कॉलेज खेड़ा दयालनगर, जनता विकास इंटर कॉलेज कीलपुर मथना, सर्वोदय इंटर कॉलेज बैना, रेवती गोयल कन्या इंटर कॉलेज जट्टारी, संकट मोचन इंटर कॉलेज मादक पर भी प्रतिबंध है। विक्रम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाकनेर, बिहारीलाल इंटर कॉलेज पाली मुकीमपुर, रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गाजीपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दत्ताचोली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोधा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चंडौला सुजानपुर, राजकीय हाईस्कूल सिमरौठी विद्यालय को भी कई खामियों के चलते परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
#CityStates #Aligarh #UpBoard2027CentreList #AligarhCollege #NakalMafia #AligarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:54 IST
यूपी बोर्ड: अलीगढ़ के 30 कॉलेजों पर प्रतिबंध बरकरार, सम्मान नहीं लौटा, परीक्षा केंद्र सूची से बाहर #CityStates #Aligarh #UpBoard2027CentreList #AligarhCollege #NakalMafia #AligarhNews #VaranasiLiveNews
