दिल्ली: अजय कुमार गुप्ता बने दिल्ली ट्रांसको के प्रबंध निदेशक, कार्यभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (एजीएमयूटी कैडर, 2009 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमजी) का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पास प्रशासनिक क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण में एमएससी, एलएलबी, एलएलएम तथा अंग्रेजी में एमफिल की डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा दिल्ली सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। अजय कुमार गुप्ता दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट, गृह तथा भूमि एवं भवन विभाग में विशेष सचिव, व्यापार एवं कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में उपायुक्त रह चुके हैं।

#CityStates #DelhiNcr #DelhiTransco #AjayKumarGupta #DelhiNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: अजय कुमार गुप्ता बने दिल्ली ट्रांसको के प्रबंध निदेशक, कार्यभार संभाला #CityStates #DelhiNcr #DelhiTransco #AjayKumarGupta #DelhiNewsToday #VaranasiLiveNews