खांसी के लिए योगासन: घर के बाहर निकलते ही शुरू हो जाती है खांसी? इन योगासनों को दिनचर्या में करें शामिल

Best Yoga For Breathing: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर के अंदर सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन जैसे ही आप बाहर निकलते हैं, खांसी शुरू हो जाती है अगर हां, तो इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। खासकर सर्दियों के मौसम में बढ़ता वायु प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धुआं और बदलता मौसम सांस से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। कई बार बाहर की हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व गले और श्वसन नलियों में जलन पैदा करते हैं, जिससे बार-बार खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी, अस्थमा और श्वसन संक्रमण भी लगातार खांसी की वजह हो सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योग और प्राणायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल करना सांसों पर नियंत्रण बेहतर बनाने और मानसिक तनाव कम करने में मददगार हो सकता है। कुछ आसान योगाभ्यास ऐसे हैं, जिन्हें घर पर आराम से किया जा सकता है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि योग खांसी का इलाज नहीं है और न ही इससे प्रदूषण का असर खत्म होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगाभ्यासों के बारे में, जो श्वसन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं

#YogaAndHealth #National #AirPollution #Cough #Yoga #Lungs #Breathing #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खांसी के लिए योगासन: घर के बाहर निकलते ही शुरू हो जाती है खांसी? इन योगासनों को दिनचर्या में करें शामिल #YogaAndHealth #National #AirPollution #Cough #Yoga #Lungs #Breathing #VaranasiLiveNews