आगरा एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी 3,698 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना; सुबह 5 बजे चले गए

विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। बंडल तैयार होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक सीट और शाम सात बजे स्नातक सीट के मतों की गिनती 14-14 टेबल पर शुरू हुई। सुबह चार बजे तक 29865 मतपत्रों की मतगणना हो चुकी है, जिसमें सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले को कुल 13,087 मत मिले हैं। वहीं भाजपा के हरी किशोर तिवारी को 9,389 मत प्राप्त हुए हैं। अब वरीयता के अनुसार मतगणना के राउंड शुरू हुए हैं जिसमें सर्वप्रथम दूसरी वरीयता की मतगणना की जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी का मतगणना स्थल पर चल रहा धरना खत्म हो गया। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज तिवारी अपने साथियों के साथ मतगणना प्रक्रिया बीच में छोड़कर चले गए, जबकि मतगणना जारी है।

#CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #Aligarh #AgraMlcElection #AgraTeacherConstituency #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी 3,698 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना; सुबह 5 बजे चले गए #CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #Aligarh #AgraMlcElection #AgraTeacherConstituency #VaranasiLiveNews