Aligarh News: 44 साल बाद फिर सजी दोस्तों की महफिल

समय की रफ्तार भले ही चार दशक पार कर जाए, लेकिन सच्ची दोस्ती की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती। ऐसा ही कुछ नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के 1982 बैच के विद्यार्थियों के साथ भी देखने को मिला। जब 44 साल दोबारा मिले, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के रखे अनोखे नाम को याद करके सभी खूब हंसे।मंगलवार को एक होटल में आयोजित पुनर्मिलन समारोह में जैसे ही पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिले, वर्षों का फासला पल भर में सिमट गया। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो यादों की पोटली खुलती चली गई। कभी कक्षा की शरारतें, कभी दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पल, तो कभी शिक्षकों की सीख। माहौल ऐसा बना मानो समय ने उल्टी दिशा में चलना शुरू कर दिया हो और सभी फिर से अपने छात्र जीवन में लौट आए हों। यहां केवल यादों का आदान-प्रदान ही नहीं हुआ, बल्कि जीवन के वर्तमान पड़ाव पर भी गंभीर और सार्थक चर्चा हुई। दोस्तों ने स्वास्थ्य को संतुलित रखने, मानसिक तनाव से दूर रहने और आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने पर अनुभव साझा किए। इस समारोह में विवेक बगाई, अरविंद बंसल, प्रवीण अग्रवाल, संजीव सहगल, समर्थ मित्तल, भानु प्रकाश सिंह, आशु त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रवीण बंसल, संजीव जैन, अनुज श्रीवास्तव, अर्जुन दास, हेमंत गुप्ता, नृपेश मिश्रा, नरेंद्र बंसल, प्रदीप गुप्ता, अपूर्व गुप्ता आदि शामिल रहे।

#AligarhNews #NaurangilalInterCollege #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: 44 साल बाद फिर सजी दोस्तों की महफिल #AligarhNews #NaurangilalInterCollege #VaranasiLiveNews