Kangra News: पुन्न खड्ड में डूबने से युवक की मौत, माथे पर मिले चोट के निशान

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के तहत पपरोला की समीपवर्ती पंचायत खड़ानाल के एक 19 वर्षीय युवक की पुन्न खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार, आयुष वीरवार शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था और पुन्न खड्ड में नहाने चला गया। काफी देर तक साथ आए अन्य लड़कों के साथ नहाने के बाद अंत में आयुष और उसका एक दोस्त ही वहां रह गए। प्रत्यक्षदर्शी दोस्त के अनुसार, आयुष ने खड्ड के गहरे पानी में छलांग लगाई और अचानक चिल्लाने लगा। दोस्त को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह बेबस होकर बाहर से देखता रहा। जब आयुष पानी से बाहर नहीं आया, तो उसने तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आयुष को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। आयुष ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे माता-पिता और दो छोटी बहनें छोड़ गया है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 19:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पुन्न खड्ड में डूबने से युवक की मौत, माथे पर मिले चोट के निशान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews