Kangra News: घर के साथ लगते रास्ते से टैंकर ले जाने पर महिला ने बुला ली पुलिस

धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक गांव में घर के पास से पानी का ट्रैक्टर-टैंकर गुजारने को लेकर उपजा विवाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। एक महिला ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4-5 अज्ञात व्यक्ति उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि विवाद की मुख्य जड़ रास्ते का इस्तेमाल था। महिला ने बताया कि उसके घर के पास बने पशु शेल्टर के जानवरों के लिए आने वाला पानी का टैंकर उसके निजी रास्ते और जमीन से होकर गुजरता है, जिससे रास्ता खराब हो रहा है। हालांकि, मौके पर मारपीट या झगड़े जैसी कोई बात सामने नहीं आई।महिला के कड़े विरोध के बाद ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस के सामने लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में वह इस रास्ते से वाहन नहीं ले जाएगा। इस आश्वासन के बाद शिकायतकर्ता ने आगे की कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि इस पशु शेल्टर को हटाने का मामला पहले ही एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है, इसलिए कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: घर के साथ लगते रास्ते से टैंकर ले जाने पर महिला ने बुला ली पुलिस #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews