Korba: ट्रेलर और कार में टक्कर, नशेड़ी चालक की पिटाई, वीडियो वायरल
सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर नशे में धूत लोड ट्रेलर वाहन का चालक एक कार को ठोकर मार दिया जहां इस घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक को रूकवाया गया वाहन से नीचे उतरने पर ट्रेलर वाहन का चालक शराब के नशे में था और उसने ओवरटेक करने के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक ने ट्रेलर चालक की पिटाई शुरू कर दी जिसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कार चालक पिटाई कर रहा है और ट्रेलर का।चालक बचाव करते हुए भाग रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मामला सीएसईबी चौकी जा पहुंचा। लेकिन पुलिसिया कार्यवाही होने की वजह आपसे दोनों में समझौता हो गया। नशे की हालत में ट्रेलर चालक वाहन चल रहा था जो कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था कहीं ना कहीं उसे चालक के खिलाफ भी पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत थी। वही कोरबा जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे। नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। धारा 185 के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया। korba korba
#CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 14:41 IST
Korba: ट्रेलर और कार में टक्कर, नशेड़ी चालक की पिटाई, वीडियो वायरल #CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
