एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: मलेशिया ने चीन को हराया, दूसरे मैच में जापान ने दक्षिण कोरिया को दी मात
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के साथ मंगलवार को ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में मलेशिया और चीन के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 5-4 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुल 9 गोल हुए और अंतिम क्षणों तक जीत-हार को लेकर रोमांच बना रहा। मलेशिया की टीम ने शुरुआती मिनटों से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए चीन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन चीन के खिलाड़ियों ने भी जवाबी हमलों से मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया। मैच की शुरुआत में ही मलेशिया के अबू कमाल अजरी ने चौथे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती झटके के बाद चीन ने अपने खेल में तेजी दिखाई और 11वें मिनट में वांग ने गोल करके मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके ठीक अगले मिनट यानी 12वें मिनट में चीन ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। लगातार दो गोल खाने के बाद मलेशिया के खिलाड़ियों ने जोरदार पलटवार किया और 14वें मिनट में अबू कमाल अजरी ने अपना दूसरा गोल दागकर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। इसी 14वें मिनट में अनुआर ने भी मलेशिया की तरफ से गोल करके अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। इस तरह शुरुआती 14 मिनट के भीतर ही दोनों टीमों की तरफ से कुल 5 गोल हो चुके थे। इसके बाद चीन के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए और 27वें मिनट में चेन ने गोल दागकर स्कोर 3-3 कर दिया। मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद दोनों टीमों के बीच बढ़त हासिल करने की होड़ और तेज हो गई। मलेशिया ने दूसरे हाफ में एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया और 34वें मिनट में फैसल सरी ने गोल करके अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया। चीन अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि अगले ही मिनट यानी 35वें मिनट में कमरुद्दीन ने एक और गोल दागकर मलेशिया की बढ़त 5-3 कर दी।
#CityStates #Punjab #Chandigarh-punjab #Jalandhar #AsianHockeyChampionsTrophy #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 12:34 IST
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: मलेशिया ने चीन को हराया, दूसरे मैच में जापान ने दक्षिण कोरिया को दी मात #CityStates #Punjab #Chandigarh-punjab #Jalandhar #AsianHockeyChampionsTrophy #VaranasiLiveNews
