Bareilly News: जेसीबी से मजदूर का इकलौता बेटा कुचला, मौके पर मौत

नवाबगंज। गांव फाजिलपुर के ईंट भट्ठे पर जेसीबी ने आलम (9) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक भाग गया। मसीतवली नगर गांव निवासी रफीक अहमद, गांव फाजिलपुर निवासी सुरेश चंद्र गंगवार के ईंट भट्ठे पर ईंट पाथते हैं। रफीक मंगलवार को बेटे आलम को ईंट भट्ठे पर ले गए थे। शाम 5:00 बजे रफीक ईंट पाथ रहे थे। आलम खेल रहा था। वह जेसीबी को देखने चला गया। इस दौरान जेसीबी चालक ने आलम से पानी मंगवाया था। आलम चालक को पानी देने के लिए जेसीबी की ओर बढ़ा। चालक ने पीछे नहीं देखा, जो हादसे का सबब बना। जेसीबी की चपेट में आए आलम ने दर्द से कराहते हुए दम तोड़ दिया। जेसीबी चालक मौके से भाग गया। जानकारी होने पर परिजन रोते विलखते शव के पास पहुंचे। सूचना मिलने पर सोओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 000000आठ बहनों में इकलौता बेटा था आलमरफीक अहमद और फरजाना की नौ संतान हुईं। आलम आठ बेटियों में इकलौता बेटा था। आलम गांव मसीद के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। परिजनों का लाडला था। भाई की मौत से बहन सना, नाजबीन, महजबीन, सब्बो, नूरी, करीना और अकीना रो-रोकर बेहाल हैं। एक साल की बेटी भी है।

#ALaborer'sOnlySonWasCrushedByAJCBAndDiedOnTheSpot. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: जेसीबी से मजदूर का इकलौता बेटा कुचला, मौके पर मौत #ALaborer'sOnlySonWasCrushedByAJCBAndDiedOnTheSpot. #VaranasiLiveNews