Sonipat News: शेयर मार्केट में रुपये लगा कमाई का लालच देकर ठगे 9.28 लाख
माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर गोकुल नगर के रहने वाले ऋषभ गुप्ता से ठगों ने 9.28 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषभ गुप्ता ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने शेयर मार्केट में निशुल्क ट्रेडिंग सीखने का निमंत्रण दिया। साथ ही उसने बताया कि उसकी कंपनी रूद्रा शेयर निवेश कार्यक्रम चला रही है। उसमें 200 प्रतिशत तक का लाभ हो सकता है। उसे एक वाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया। ऋषभ के अनुसार ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर उनको निवेश के लिए उकसाया गया। वह उनकी बातों में आ गया और 31 दिसंबर, 2025 से लेकर 29 जनवरी तक उनके बताए खातों में 9,28,610 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसने रुपये निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकले। उन्होंने बताया कि रूद्र प्रो नाम से एप है जिसके जरिए उनसे ठगी की गई है।
#9.28LakhDupedByLuringPeopleToInvestInShareMarketAndEarnMoney #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:27 IST
Sonipat News: शेयर मार्केट में रुपये लगा कमाई का लालच देकर ठगे 9.28 लाख #9.28LakhDupedByLuringPeopleToInvestInShareMarketAndEarnMoney #VaranasiLiveNews
