Shahjahanpur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 89.5 फीसदी टीकाकरण
लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिएसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के टीकाकरण का कार्य 89.5 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हालांकि, निगोही और शाहजहांपुर अर्बन क्षेत्र में टीकाकरण की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 39,629 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष अब तक 35,464 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। ददरौल, मदनापुर, सिंधौली और कलान ब्लॉक में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा अर्बन क्षेत्र के जलीकोठी और तिलहर सैयदबाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है।वहीं निगोही में 75 प्रतिशत और शाहजहांपुर अर्बन क्षेत्र में केवल 58 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इन क्षेत्रों में सीएचसी-पीएचसी के साथ स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. आसिफ ने बताया कि धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों को जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शेष किशोरियों का टीकाकरण जल्द पूरा कराया जाएगा।
#89.5%VaccinationCoverageForCervicalCancerPrevention #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 13, 2026, 19:05 IST
Shahjahanpur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 89.5 फीसदी टीकाकरण #89.5%VaccinationCoverageForCervicalCancerPrevention #VaranasiLiveNews
