Rudraprayag News: 879 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन

रुद्रप्रयाग। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत जिला पुलिस ने अब तक 879 बाहरी व्यक्तियों सत्यापन किया है। वहीं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और बाहरी असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस के चेकिंग अभियान के तहत जिले की रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग पांचों कोतवाली में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का मुख्य ध्यान अवैध शस्त्रों की बरामदगी, नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक और वांछित अपराधियों के सत्यापन पर है, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेते हुए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संवाद

#879OutsidersVerified #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: 879 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन #879OutsidersVerified #VaranasiLiveNews