Aligarh News: फरियाद लेकर पहुंचे 51, केवल 12 को मिला समाधान

तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं का पिटारा अफसरों के सामने खोला। डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन ने शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कुल 51 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें चकमार्गों की पैमाइश, आय प्रमाण पत्र, भूमि बंटवारे और पेंशन के मामले प्रमुख रहे। राजस्व की 39, पुलिस की चार, विकास की दो, नगर पंचायत व पीडब्ल्यूडी की एक-एक तथा कृषि और विद्युत की दो-दो शिकायतें आईं। डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे। मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य कार्रवाई की जाए। भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दोनों पक्षों को सुनने और मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि विवादित मामलों में पुलिस शिकायतकर्ता के थाने पहुंचने का इंतजार न करे, बल्कि खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति देखे। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामनाथ सिंह, एसडीएम हरिश्चंद्र, तहसीलदार अजय कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।

#AligarhNews #ProblemCreate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: फरियाद लेकर पहुंचे 51, केवल 12 को मिला समाधान #AligarhNews #ProblemCreate #VaranasiLiveNews