Bareilly News: पवन विहार में 18 घंटे में 48 बार ट्रिपिंग
बरेली। शहर के विभिन्न इलाकों के उपभोक्ता रातभर बिजली की समस्या से परेशान रहे। पवन विहार में 18 घंटे में 48 बार बिजली ट्रिप हुई। नींद नहीं पूरी होने की वजह से उपभोक्ताओं में बेचैनी व चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। विद्युत निगम में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। रामपुर बाग उपकेंद्र से जुड़े कालीबाड़ी क्षेत्र में रविवार रात सात बजे ट्रांसफार्मर के तार में खराबी आने के कारण लाइट चली गई। उपभोक्ता रोहित राजपूत ने बताया कि छह घंटे तक हेल्प डेस्क का नंबर तो चार घंटे तक एसडीओ का मोबाइल नंबर व्यस्त जाता रहा। किसी तरह जेई से बात हुई पर रात में समस्या का समाधान नहीं हो सका। सुबह लाइनमैन ने आकर फॉल्ट ठीक किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को 15 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। मोहल्ले के राजकुमार अन्ना ने कुछ दिनों पहले गंभीर बीमारी का ऑपरेशन करा रखा है। रातभर वह गर्मी से तड़पते रहे। कुल 250 घरों की आपूर्ति प्रभावित रही। हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े पवन विहार में रविवार 12 बजे से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। आलम यह रहा है कि 10 मिनट के लिए लाइट आती तो एक घंटे के लिए गुल हो जाती। इससे करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने जागकर रात काटी। हरूनगला उपकेंद्र के कृष्णा नगर फेज टू में भी उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। दुर्गानगर उपकेंद्र से जुड़े एसएस पब्लिक स्कूल वाली गली में रविवार सुबह 12 बजे से फेस उड़ने के कारण रात नौ बजे तक लाइट नहीं रही। आने के बाद भी पूरी रात ट्रिपिंग की समस्या ने उपभोक्ताओं को जगाए रखा। अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम लगाई गई है।बिजली आपूर्ति सुचारु न हुई तो देंगे धरनाहरूनगला उपकेंद्र से जुड़े 50 हजार उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सपा नेताओं ने एसई धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने क्षेत्र में कई दिनों से फाॅल्ट, ट्रिपिंग की समस्या से लोगों की परेशानी साझा की। साथ ही, अफसरों के नंबर बंद मिलने या कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत की। समस्या का निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। यहां जहीर खान, अमित कुमार सागर व अन्य लोग मौजूद रहे।
#48TrippingsIn18HoursInPawanVihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 03:13 IST
Bareilly News: पवन विहार में 18 घंटे में 48 बार ट्रिपिंग #48TrippingsIn18HoursInPawanVihar #VaranasiLiveNews
