Himachal: 43 हजार बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक का बीमा कवर
राज्य बिजली बोर्ड के करीब 43 हजार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इसके तहत उन्हें विशेष बैंकिंग सुविधाओं के साथ 30 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था से बोर्ड पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। इस संबंध में मंगलवार को शिमला स्थित विद्युत भवन में बोर्ड और सात प्रमुख बैंकों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक (वित्त) श्रवण कुमार मांटा, कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) ईशा ठाकुर और मुख्य लेखा परीक्षक अर्जुन सिंह ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को शामिल किया गया है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hpseb #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:36 IST
Himachal: 43 हजार बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक का बीमा कवर #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hpseb #VaranasiLiveNews
