Aligarh News: आईआईटी गांधीनगर में पढ़ाने का तरीका सीखेंगे 75 जिलों के 150 शिक्षक

आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) में एक्सपोजर विजिट के तहत 75 जिलों के पीएमश्री विद्यालयों के 150 शिक्षक पढ़ाने का तरीका सीखेंगे। 75 जिलों को छह नोडल में बांटा गया है। हर नोडल में 11 से 15 जिले शामिल किए गए हैं। नवाचार सीखकर अपने विद्यालय में लागू करने की शिक्षकों को सलाह दी गई है। विजिट के लिए अलीगढ़ से पीएमश्री विद्यालय एलमपुर लोधा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह और पीएमश्री विद्यालय कदौली अतरौली के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आदित्य को चुना गया है। नोडल मेरठ में 13 जिले हैं, इनमें तीन डिवीजन मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ हैं। नोडल मुरादाबाद में भी 13 जिले हैं। इनमें मुरादाबाद, बरेली, आगरा डिवीजन हैं। नोडल आजमगढ़ में 11 जिले हैं। इनमें आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी डिवीजन हैं। नोडल बस्ती में 12 जिले हैं। इनमें बस्ती, सहारनपुर, अलीगढ़ को डिवीजन बनाया गया है। इसी तरह नोडल प्रयागराज में 11 जिले हैं। नोडल कानपुर में 15 जिले हैं। बुधवार को शिक्षक गांधीनगर के लिए रवाना होंगे। एक्सपोजर विजिट में शिक्षक नई शिक्षण पद्धतियों और शैक्षिक तकनीकों का अध्ययन कर अपने विद्यालय में लागू करेंगे। विद्यालय और शिक्षकों के मध्य परस्पर सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए वीरेंद्र सिंह - फोटो : samvad

#AligarhNews #IITGandhiNagar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: आईआईटी गांधीनगर में पढ़ाने का तरीका सीखेंगे 75 जिलों के 150 शिक्षक #AligarhNews #IITGandhiNagar #VaranasiLiveNews