Ballia News: लिपिक दयाशंकर के खाते से 69 लोगों को ट्रांसफर हुए थे 1.48 करोड़, विजिलेंस कर रही जांच
स्वास्थ्य विभाग के लिपिक दयाशंकर वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कर रही है। विजिलेंस वाराणसी के एसपी ने सीएमओ बलिया से प्रधान लिपिक दयाशंकर के बैक खाते से मिले विवरण के आधार पर जानकारी मांगी है। दयाशंकर के बैंक खाते से मई 2013 से जून 2017 के बीच 69 लोगों के खाते में 1.48 करोड़ से ज्यादा रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उसमें स्वास्थ्य विभाग के कितने कर्मचारी हैं, इसकी जानकारी मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार, 69 लोगों की सूची में कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि, नेता, अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी (विजिलेंस) के एसपी ने पत्र के माध्यम से कहा कि जांच के दौरान दयाशंकर ने बताया कि मई 2013 से जून 2017 तक उसके वेतन के बैंक खाते में कर्मचारियों के वेतन, एरियर के 1,48,99,276 रुपये ट्रेजरी से आए थे। दयाशंकर ने वेतन खाते का ट्रांजेक्शन जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया है। दयाशंकर ने बताया कि उस दौरान उसके वेतन खाते का उपयोग तत्कालीन डीडीओ करते थे। डीडीओ, चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों का वेतन व अन्य मद के रुपये मेरे वेतन खाते में मंगाते थे। मैं ये रुपये कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर देता था। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि विजिलेंस के पत्र के आधार पर जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।
#CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #CrimeNews #FraudInBallia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 23:55 IST
Ballia News: लिपिक दयाशंकर के खाते से 69 लोगों को ट्रांसफर हुए थे 1.48 करोड़, विजिलेंस कर रही जांच #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #CrimeNews #FraudInBallia #VaranasiLiveNews
