Chamba News: जांघी में घर से 1362 नशीले कैप्सूल बरामद

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाईआरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जांघी में अविनाश ठाकुर के घर पर रेड करके 1362 नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस इंस्पेक्टर गगन सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। जब उसके घर की गहनता से जांच की गई तो उन्हें 1147 कैप्सूल टैपेंटाडोल और 215 कैप्सूल प्रेगाबालिन बरामद हुए। इन्हें जब्त करने के साथ आरोपी के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी नहीं खरीद सकता है। जांच टीम अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिरकार युवक ने इतनी मात्रा में यह कैप्सूल कहां से लाए। कैप्सूल के बैच नंबर के जरिये भी विक्रेताओं को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। यदि चंबा के किसी केमिस्ट ने यह कैप्सूल युवक को बेचे हैं तो विभाग उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग नशीली दवाई बेचने वाले केमिस्टों के लाइसेंस रद्द कर चुका है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जांघी में संयुक्त रेड करके युवक को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा गया। यह मामला दवा से जुड़ा है, इसलिए इसकी आगामी जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा, जिसमें पुलिस उनका सहयोग करेगी।

#1 #362IntoxicatingCapsulesSeizedFromUndergarmentsAtHome. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: जांघी में घर से 1362 नशीले कैप्सूल बरामद #1 #362IntoxicatingCapsulesSeizedFromUndergarmentsAtHome. #VaranasiLiveNews