Sonipat News: 264 बूथों पर होने वाले निगम चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में 132 गैरहाजिर
सोनीपत। 264 बूथों पर नगर निगम चुनाव में मतदान कराने के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में पहली रिहर्सल कराई गई। में अनुपस्थित रहे 132 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इन पर राज्य चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।रिहर्सल में सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। ईवीएम मास्टर ट्रेनर मेजर संजय श्योराण ने सभी पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिहर्सल में उन्होंने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों के संचालन के बारे में भी समझाया व मौके पर ही हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी।एडीसी अजय चोपड़ा ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वह सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं और एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजा जाए। निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वह मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों की पूरी जानकारी लें। उन्होंने बताया कि 10 मई को नगर निगम मेयर व पार्षद चुनाव के लिए सुबह 8 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इससे पूर्व पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मोक पोल करवाया जाएगा। चुनाव के दिन मॉक पोल में सभी प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखाएं। मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को क्लीयर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है।
#132AbsentInTheTrainingProgramForTheMunicipalElectionsToBeHeldAt264Booths #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 18:36 IST
Sonipat News: 264 बूथों पर होने वाले निगम चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में 132 गैरहाजिर #132AbsentInTheTrainingProgramForTheMunicipalElectionsToBeHeldAt264Booths #VaranasiLiveNews
