Meerut News: 10 किसान परिवारों को 5=5 लाख के चैक किए
समाधान दिवस में 65 में केवल 8 शिकायतों का समाधानसंवाद न्यूज एजेंसी मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने लोगों की शिकायतों को सुना। 65 शिकायतों में से मौके पर केवल आठ का ही निस्तारण हो सका। मुख्य मंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के तहत 10 किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चैक दिए। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने लोगों की शिकायतों को सुना। खीमचंद किशनपुर बिराना ने सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने, ताज मोहम्मद ने चकरोड की पैमाईश कराकर आवागमन सुचारु कराने, राजेंद्र प्रसाद जाटव ने बोर्ड चोरी होने, जाहिद जई मुकदमा दर्ज कराने, किरण नंगला जलालपुर खतौनी में नाम शुद्ध कराने, भगत सिंह मीवा ने जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने, दिलदार अहमद मवाना खुर्द ने पीएम योजना के तहत सडक निर्माण कराने, नितिन मलिक पिलौना चकरोड व नाली को कब्जा मुक्त कराने आदि की मांग की। इसके अलावा विद्युत निगम से जुड़ी कई शिकायतें आईं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के तहत कविता चौधरी निवासी बना, राजेश निवासी तरबीयतपुर, रुबी देवी निवासी दबथला, ममता निवासी राफन, मोनिका त्यागी मवाना खुर्द, राजकुमारी निवासी भटीपुरा, मुनेश मुबारिकपुर, अलका आलमगिर उर्फ बढला, पूनम नेडू और सुरेशवती चितवाना शेरपुर को 5-5 लाख रुपये के चैक दिए।
#10FarmerFamiliesWereGivenChequesOfRs5LakhEach. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:05 IST
Meerut News: 10 किसान परिवारों को 5=5 लाख के चैक किए #10FarmerFamiliesWereGivenChequesOfRs5LakhEach. #VaranasiLiveNews
