हिमाचल: तीन हजार करोड़ से बनेंगी 1700 किलोमीटर सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने पूरी की औपचारिकताएं
हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के दूसरे चरण में 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब केंद्र सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। परियोजना को अंतिम स्वीकृति दिलाने और आगे की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अगले सप्ताह नई दिल्ली जाएंगे। वहां वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalRoad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 21:41 IST
हिमाचल: तीन हजार करोड़ से बनेंगी 1700 किलोमीटर सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने पूरी की औपचारिकताएं #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalRoad #VaranasiLiveNews
