UP News: बरेली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल; 14 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में क्रिकेट खेलने वाले लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सनसनी फैला दी। वह अपने साथी कासिफ का नाम लेकर नारे लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टोका तो उनसे इन लड़कों की बहस और हाथापाई भी हुई। नारे लगाने वाले लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइकों पर सवार लड़के पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते दिख रहे हैं। शिकायत मिलने पर कैंट थाने के इंस्पेक्टर संजय धीर ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो आरोपों का सबूत मिल गया। मामले में विकास नाम के युवक ने कैंट थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नारे लगाने वाले लड़कों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PakistanZindabad #Police #Crime #Fir #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:16 IST
UP News: बरेली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल; 14 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PakistanZindabad #Police #Crime #Fir #VaranasiLiveNews
