Agra News: रिश्वत के आरोपी पंचायत अधिकारी को नहीं मिली जमानत

आगरा। ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में आरोपी पंचायत अधिकारी मनीष भंडारी की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मृदुल दुबे ने निरस्त कर दी। थाना सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर में ठेकेदार परवेज अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी। परवेज ने मथुरा के गोवर्धन की ग्राम पंचायत अडिंग में 2 करोड़ का सिविल काम कराया था। 4 नवंबर, 2026 तक ग्राम पंचायत विभाग पर उसका 30 लाख रुपये बकाया था। आरोप था कि मनीष भंडारी ने भुगतान के लिए 30 फीसदी हिस्सा और एक लाख रुपये अग्रिम मांगे। सतर्कता विभाग की टीम ने निरीक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में ठेकेदार को फिनोफ्थलिन पाउडर लगे नोट देकर भेजा। नोट लेते ही पंचायत अधिकारी को रंगे हाथ हिरासत में ले लिया गया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था, जहां वह 7 नवंबर से निरुद्ध है।

#PanchayatOfficialAccusedOfBriberyDeniedBail #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 01:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: रिश्वत के आरोपी पंचायत अधिकारी को नहीं मिली जमानत #PanchayatOfficialAccusedOfBriberyDeniedBail #VaranasiLiveNews