युवा नशे से दूर रहकर खेलों में बनाए कॅरिअर : थाना प्रभारी

संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक मोहन के नेतृत्व में मंगलवार को गांव पिनाना के खेल मैदान में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने खो-खो खेल रहे खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके भविष्य और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। खिलाड़ियों को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर अपने खेल और कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।उन्होंंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग व सोशल मीडिया फ्रॉड आदि से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।

#YouthShouldStayAwayFromDrugsAndMakeACareerInSports:PoliceStationIncharge #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




युवा नशे से दूर रहकर खेलों में बनाए कॅरिअर : थाना प्रभारी #YouthShouldStayAwayFromDrugsAndMakeACareerInSports:PoliceStationIncharge #VaranasiLiveNews