यूपी: बलरामपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती की मौत, बेटा-बेटी गंभीर; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
लखीमपुर में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके 14 वर्षीय बेटे और सात वर्षीय बेटी की हालत गंभीर है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बहराइच रोड पर कल्ला भट्ठा के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पश्चिमी चंपारण (बिहार) के बेतिया स्थित ठाकुराई टोला निवासी 45 वर्षीय अखिलेश कुमार अविनाशी अपनी पत्नी पूनम, बेटे दिव्यांश और बेटी निष्ठा के साथ लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह परिवार कार से वापस लौट रहा था। बहराइच रोड पर कल्ला भट्ठा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अखिलेश और उनकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दिव्यांश और निष्ठा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#CityStates #Balrampur #BalrampurAccident #RoadAccident #CoupleDeath #CarTruckCollision #FamilyAccident #ChildrenInjured #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:17 IST
यूपी: बलरामपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती की मौत, बेटा-बेटी गंभीर; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार #CityStates #Balrampur #BalrampurAccident #RoadAccident #CoupleDeath #CarTruckCollision #FamilyAccident #ChildrenInjured #UpNews #VaranasiLiveNews
