Delhi NCR News: मुहर्रम के जुलूस में युवक को गोली मारी
- सीमापुरी में वारदात, नाबालिग समेत दो पकड़े, एक पिस्तल व दो कारतूस बरामद- पीड़ित का जीटीबी अस्पताल में चल रहा इलाज, बाकी आरोपियों की तलाश जारीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच कुछ युवकों ने इरफान (21) को गोली मार दी। इरफान को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहीद नगर, जलेबी चौक, गाजियाबाद निवासी फैजान उर्फ गोलू बस्टर (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पुराने सीमापुरी के मंडे मार्केट पहुंची। टीम अस्पताल पहुंची तो इरफान ने बताया कि सलीम ने सीटी बजाकर अपने साथियों को बुलाया, जिनमें से फैजान व अन्य ने उसे रोका और दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर दो राउंड गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद नाबालिग व फैजान को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एरिया में टशनबाजी के चक्कर में इरफान से विवाद था।
#YouthShotDuringMuharramProcession #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 16:42 IST
Delhi NCR News: मुहर्रम के जुलूस में युवक को गोली मारी #YouthShotDuringMuharramProcession #VaranasiLiveNews
