Kullu News: नशे पर चोट के लिए दौड़े युवा
नशे जैसी सामाजिक बुराई के लिए समाज का हर वर्ग आगे आए : ममता.संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। ढालपुर में नशे पर चोट करने के लिए युवाओं ने दौड़ लगाई। नशा विरोधी जागरूकता दौड़ के माध्यम से लोगों खासकर किशोरों और युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। टीम सहभागिता ने रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, युवा मंडल बाशिंग और खेल अकादमी कुल्लू के सहयोग से जागरूकता दौड़ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।इसमें ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान अजय कुमार मुख्यातिथि, मेरा युवा भारत से सेवानिवृत्त क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, इनसे बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। टीम सहभागिता के निदेशक बीजू हिमदल ने कहा कि दौड़ केवल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि नशे के खिलाफ एक जनआंदोलन रही। इस दौरान उपाध्यक्ष राज सिंघानिया, सचिवालय प्रमुख अमन, सचिव नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहे।.ये रहे दौड़ के विजेतामहिला वर्ग में प्रथम कशिश ठाकुर, द्वितीय श्वेता राणा, तृतीय दिशा ठाकुर रहीं। पुरुष वर्ग में कर्ण देव ने पहला, मनोज ने दूसरा और रंजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। संवाद
#YouthRanToStrikeABlowAgainstDrugAbuse. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 11:24 IST
Kullu News: नशे पर चोट के लिए दौड़े युवा #YouthRanToStrikeABlowAgainstDrugAbuse. #VaranasiLiveNews
