दोस्ती, दुश्मनी और माैत: ढाबे तक बाइक पर साथ गए तीन दोस्त, लौटकर नहीं आया कालू; नहर में बाइक से बंधी मिली लाश
अलीगढ़ के गांव शिवाला स्थित नहर में मिले 35 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ कालू के शव के मामले में परिजन की तहरीर पर नामजद आरोपियों सत्ते और मोती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरुण की दोनों से जेल में दोस्ती हुई थी। बाद में जेल में ही उनके बीच किसी बात को लेकर टशनबाजी शुरू हो गई थी। घटना वाले दिन तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ढाबे पर खाना खाने आए थे। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एनडीआरएफ की टीम नहर में डूबे राजस्थान के एक युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी तभी अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव राघवगढ़ी निवासी अरुण कुमार का शव बाइक से बंधा मिला। वह एक जुलाई को अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन नौहझील के गांव आजनौंठ स्थित एक ढाबे पर मिली। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि अरुण ने अपने साथियों के साथ खाना खाया था।
#CityStates #Mathura #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:46 IST
दोस्ती, दुश्मनी और माैत: ढाबे तक बाइक पर साथ गए तीन दोस्त, लौटकर नहीं आया कालू; नहर में बाइक से बंधी मिली लाश #CityStates #Mathura #UpPolice #VaranasiLiveNews
