कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सरावल में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चोरों ने गांव में अमर सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा और अंदर से 12 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने पास ही स्थित मोहर पाल सिंह के मकान को भी निशाना बनाया और उसका ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठियां व एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए। दो घरों में एक साथ चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक सिंह और सीओ पटियाली अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश व खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
#CityStates #Kasganj #Agra #KasganjTheft #UpPolice #KasganjNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 08:11 IST
कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए #CityStates #Kasganj #Agra #KasganjTheft #UpPolice #KasganjNews #VaranasiLiveNews
