Dehradun News: सड़क हादसे में गई युवक की जान

देहरादून। सुद्धोवाला से घर लौटते समय प्रभात कुमार (29) की दुर्घटना में मौत हो गई। रास्ते में गुरुनानक कॉलेज के निकट सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से तत्काल सुभारती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के खानपुर माधव उर्फ डेरियो गांव का रहने वाला था और वर्तमान में सेलाकुई की थापा गली में परिवार के साथ रह रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

#YouthLosesLifeInRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: सड़क हादसे में गई युवक की जान #YouthLosesLifeInRoadAccident #VaranasiLiveNews