Ghaziabad: मुरादनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नाराज पड़ोसी ने शख्स को गोली मारी, आरोपी पकड़ा; इलाके में तनाव

मुरादनगर के जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र त्यागी को पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल वीरेंद्र त्यागी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी मोदीनगर/मसूरी के मुताबिक,आजपुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मुरादनगर मेंदिन में करीब 11बजेसूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वीरेंद्र त्यागी उम्र करीब 55 वर्ष को उसके पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मार दी है। वीरेंद्र त्यागी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में रामपाल चौधरी ने बताया कि वह जनगणना कर्मियों कोवीरेंद्र त्यागी उनके घर पर लाया था, इस बात से वहनाराज था। इसी वजह से उसने वारदातको अंजाम दिया।

#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadHindiNews #GhaziabadPolice #GhaziabadFiringNews #MuradnagarFiringNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad: मुरादनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नाराज पड़ोसी ने शख्स को गोली मारी, आरोपी पकड़ा; इलाके में तनाव #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadHindiNews #GhaziabadPolice #GhaziabadFiringNews #MuradnagarFiringNews #VaranasiLiveNews