Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

सोहना। सड़क हादसे में घायल कपिल ने 21 दिन तक जिंदगी व मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एक फरवरी को कपिल पड़ोसी सोनू व तीन बच्चों के साथ सोहना से पैदल सड़क किनारे रात के समय घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कपिल व सोनू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कपिल के सिर, हाथ, मुंह पर गंभीर चोटें लगी थीं। साथ ही सोनू को भी चोटें आई थीं। दोनों ही घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने कपिल को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने कपिल को कस्बे के दमदमा मोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक कपिल का करीब एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। करीब 3 माह पहले ही कपिल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। कपिल की मौत से परिजनों में भारी मायूसी छाई हुई है। संवाद

#YouthInjuredInRoadAccidentDies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत #YouthInjuredInRoadAccidentDies #VaranasiLiveNews