Kushinagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के मोगलपुरा में 19 जून को मारपीट में घायल मोगलपुरा निवासी कलाम (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मोगलपुरा के कुछ युवकों से कहासुनी के बाद कलाम से विवाद हो गया था। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार भोर में उसकी मौत हो गई। युवक की मां लालती पत्नी राजमुहम्मद ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर घायल का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि कलाम शराब के नशे में लोगों से धक्का-मुक्की कर रहा था। प्रथम दृष्टया उसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि लिवर संबंधी बीमारी के कारण होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews