Gorakhpur News: छत से गिरकर घायल युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सहजनवां। थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में छत से गिरकर घायल हुए 37 वर्षीय श्याम बदन की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, भगौरा गांव निवासी श्याम बदन दो दिन पहले अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सहजनवां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।श्याम बदन के चार बच्चे हैं। इनमें आदित्य (15), अमित (13), प्रीतम (10) और बंटी (5) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

#YouthInjuredInFallFromRoofDies;FourChildrenLoseTheirFather. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: छत से गिरकर घायल युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया #YouthInjuredInFallFromRoofDies;FourChildrenLoseTheirFather. #VaranasiLiveNews