Karnal News: बाइक सवारों ने झपटी महिला की बाली

यमुनानगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सनराइज स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के कान की बाली झपट ली और मौके से भाग गए। रुकाली निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को दोपहर वह सनराइज स्कूल के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और कान की बाली झपटकर भाग निकले। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद

#MotorcyclistsSnatchedAWoman'sEarring. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 01:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: बाइक सवारों ने झपटी महिला की बाली #MotorcyclistsSnatchedAWoman'sEarring. #VaranasiLiveNews