Hardoi News: मौसा और मोसेरे भाइयों के हमले में घायल युवक की मौत, चारों गिरफ्तार

हरदोई। बीते शुक्रवार की देर शाम हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजन ने सेमरा चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने की जानकारी दी। इस पर 20 मिनट बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए।सुरसा थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार सिंह (30) खेती करते थे। शुक्रवार देर शाम वह स्कूटी से अपने दोस्त मित्रसेन के साथ गांव जा रहे थे। रास्ते में विनोद के मौसा हरिश्चंद्र ने अपने बेटों राहुल और ओम व परिचित कासिम के साथ मिलकर ईंट और रॉड से विनोद पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मृतक की पत्नी रोहिणी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को लखनऊ में विनोद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात घर पहुंचा। रविवार सुबह परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सेमरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने परिजन को बताया कि गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर परिजन मान गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

#YouthInjuredInAttack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: मौसा और मोसेरे भाइयों के हमले में घायल युवक की मौत, चारों गिरफ्तार #YouthInjuredInAttack #VaranasiLiveNews