UP News: किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फुल्की का ठेला लगाता था; पुलिस कर रही जांच
यूपी के अमेठी में फुल्की का ठेला लगाने वाले युवक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह किराये के मकान में रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। जालौन जनपद निवासी गुड्डू (35) अमेठी शहर में फायर ब्रिगेड के पास किराये के कमरे में रहता था। वह फुल्की का ठेला लगाकर जीवनयापन करता था। उसके साथ रह रहे साले मोहित ने बताया कि गुड्डू करीब दो वर्षों से अमेठी में रहकर काम कर रहा था। लगभग एक माह पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। बुधवार शाम वह रोज की तरह ठेला लगाकर कमरे पर वापस आया। कुछ देर बाद जब मोहित कमरे में पहुंचा तो गुड्डू जमीन पर गिरे पड़े मिले। यह देख वह घबरा गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आ रहे हैं। अभी तक किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
#CityStates #Amethi #Lucknow #UttarPradesh #AmethiPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 13:41 IST
UP News: किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फुल्की का ठेला लगाता था; पुलिस कर रही जांच #CityStates #Amethi #Lucknow #UttarPradesh #AmethiPolice #VaranasiLiveNews
