UP: रिंग सेरेमनी में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, अस्पताल ले जाने वाले युवक की तलाश तेज; CCTV खंगाल रही पुलिस
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित गिलट बाजार के विश्वनाथ लॉन में रिंग सेरेमनी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से हुई 22 वर्षीय सौरभ सेठ की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के 11 दिन बाद शिवपुर पुलिस लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही कार्यक्रम आयोजकों और लॉन संचालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सौरभ सेठ को अस्पताल पहुंचाने वाले राहुल सोनकर की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि राहुल से पूछताछ के बाद घटना की कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल किसकी थी, गोली किसने चलाई और किन परिस्थितियों में सौरभ को गोली लगी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 23:49 IST
UP: रिंग सेरेमनी में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, अस्पताल ले जाने वाले युवक की तलाश तेज; CCTV खंगाल रही पुलिस #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
