Meerut News: जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

सरधना। ईदगाह रोड निवासी इसरार की जामुन के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, नगर के ईदगाह रोड निवासी इसरार पुत्र हाजी कलवा का परिवार परचून का कारोबार करता है। शुक्रवार को इसरार जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी और नाम ही शव का पोस्टमार्टम कराया।पेड़ से गिरने से उसकी मौत हुई है।------------

#YouthDiesAfterFallingFromJamunTree. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की मौत #YouthDiesAfterFallingFromJamunTree. #VaranasiLiveNews