Hardoi News: पड़िया नहलाते समय तालाब में डूबकर युवक की मौत
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के रमुआपुर में रविवार सुबह पड़िया नहलाते समय युवक तालाब में डूब गया। गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका।रमुआपुर मजरा साखिन निवासी राधेलाल होमगार्ड हैं। उनका पुत्र नितीश (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। राधेलाल ने बताया कि नितीश रविवार सुबह पड़िया नहलाने के लिए गांव के पश्चिम स्थित तालाब में ले गया था। यहां वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहीं मवेशी नहला रहे गांव के राजपाल, दुर्गेश और रजनीश ने इसकी जानकारी परिजन को दी। मौके पर राधेलाल अन्य परिचितों के साथ पहुंचे लेकिन तब तक नितीश पानी में डूब चुका था। इस पर यूपी 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ एंबुलेंस भी बुला ली गई। गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे बाद शव निकाला जा सका। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तालाब में डूबकर युवक की मौत हुई है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
#YouthDiesAfterDrowningInPondWhileSwimming #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:17 IST
Hardoi News: पड़िया नहलाते समय तालाब में डूबकर युवक की मौत #YouthDiesAfterDrowningInPondWhileSwimming #VaranasiLiveNews
