हरदोई: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कार पलटने से दंपती और दूधमुंहे बच्चे की गई जान
हरदोई जिले के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से दीपावली पर घर लौट रहे परिवार की कार बेकाबू होकर पुलिया से सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पति रमेश कुमार (35), पत्नी नीलम (32) और उनके 3 माह के दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य युवक आदित्य कुमार को पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला, जो गंभीर व अचेत हालत में कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती है।
हरदोई: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कार पलटने से दंपती और दूधमुंहे बच्चे की गई जान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 07:12 IST
हरदोई: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कार पलटने से दंपती और दूधमुंहे बच्चे की गई जान #VaranasiLiveNews
