Delhi News: युवक ने की आत्महत्या, फाइनेंसर पर मारपीट का आरोप
नई दिल्ली। नरेला में 50 हजार रुपये के कर्ज और कथित वसूली के दबाव के बीच 30 वर्षीय युवक मोहम्मद निजाम ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसका शव घर के सामने पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने निजी फाइनेंसर पर उसे कथित तौर पर धमकाने और कुछ दिन पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से निजाम डरा हुआ और परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की मां नाजमा खातून ने बताया कि निजाम ने एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह रकम लेकर भाग गया। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। मां का दावा है कि कर्ज की रकम चुकाने के लिए निजाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कुछ दिन पहले रकम लौटाने को लेकर फाइनेंसर ने उसके साथ मारपीट भी की थी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
#YouthCommitsSuicide;FinancierAccusedOfAssault. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 20:25 IST
Delhi News: युवक ने की आत्महत्या, फाइनेंसर पर मारपीट का आरोप #YouthCommitsSuicide;FinancierAccusedOfAssault. #VaranasiLiveNews
